मोदी- अमित शाह लोकतंत्र के आतंकवाद हैं- सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच सकता है। तीसरे चरण के मतदान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जोरदार हमला किया और इन्हें आतंकवादी बता दिया।

समाजवादी पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों आतंकवादी हैं, ये लोकतंत्र में आतंक पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों उत्तर प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं और विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

चौधरी ने आगे कहा कि सूबे की जनता सब समझती है और भाजपा की बिहार से भी बुरी स्थिति उत्तर प्रदेश में होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में दहशत की राजनीति कर रही है और पीएम तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के समक्ष रख रहे हैं।