मोदी का म्यांमार विमान हादसे पर अफसोस व्यक्त

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में सैनिक विमान दुर्घटना पर आज गहरे शोक व्यक्त करते हुए इसे हर संभव मदद करने की पेशकश की है।

मोदी ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि म्यांमार में सैनिक विमान दुर्घटना में होने वाले नुकसान पर गहरा दुख हुआ है हिन्दोस्तान बचाव कार्यों में हर संभव मदद के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि म्यांमार के सैनिकों के परिजनों सहित 122 लोगों को ले जाने वाला यह विमान देश के दक्षिणी भाग में कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।