कहलगांव/गया : भागलपुर के कहलगांव व गया के वजीरगंज की इंतिखाबी इजलास में कांग्रेस की क़ौमी सदर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहलगांव में सोनिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खोखले वादे करते हैं।
मोदी सरकार के हुकूमत में गिने-चुने कारोबारियों को छोड़ कर हर कोई परेशान है। सोनिया गांधी ने मरकज़ की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 17 महीने के हुकूमत मुद्दत में इस सरकार का काफी कुछ दिखने लगा है। उन्होंने इस सरकार की पोलिसयो को अवामी मुखालिफ बताया।
उधर गया के वजीरगंज में सोनिया ने कहा की हमारे लिए वादा करना इंतिखबी जुमला नहीं है। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। यही कांग्रेस व भाजपा में फर्क है। तरक़्क़ी हमारे लिए महज़ एक नारा नहीं है। कांग्रेस 60 सालों की एक पार्टी है। एक पार्टी, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी, कुरबानियां दीं। आजादी हासिल की और जदीद भारत की तामीर किया।
वे जितने भी कोशिश जितने झूठ बोल लें, कांग्रेस की कुरबानियों व योगदान को तारीख कभी मिटा नहीं सकता। कहलगांव में सोनिया ने कहा कि किसानों की सुरते हाल पहले से बदहाल हो गयी। कामगारों का रोजगार छिनने लगा।
उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आपने इस सरकार से ऐसी ही उम्मीद की थी। उन्होंने कहा कि मोदी हुकूमत के मुद्दत में गिने-चुने कारोबारियों को छोड़ कर हर कोई परेशान है। इस हुकूमत में बेरोजगारी बढ़ गयी है। महंगाई बढ़ गयी है। अवामी बोहबुद मंसूबों में कटौती कर दी गयी है। ख़वातीन के चल रही कई मंसूबे मुतासीर हुईं हैं। किसानों को अपने पैदावारों की मुनासिब कीमत नहीं मिल रही है।
मिसेस गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बाइरून मुल्क में ज्यादा जाते हैं। उन्हें मुल्क की जगह बाइरून मुल्क में ज्यादा मन लगता है। बाइरून मुल्क में नारे लगाते हैं। बड़े लोगाें को गले लगाते हैं। वहां खुशियां मनाते हैं। पता नहीं यह खुशी असली है या नकली। उन्होंने कहा कि आम अवाम को भी उनसे उम्मीद है। आम अवाम को गले लगायें। उन्हें भी अपना बनायें। आम अवाम के भी आंसू पोंछे।