नई दिल्ली. मोदी सरकार 19 से 23 जून के बीच कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। राजस्थान के नेता ओम माथुर और अर्जुन मेघवाल मंत्री बनाए जा सकते हैं। तीन और नेता मंत्री बनने की दौड़ में हैं। यूपी में अगले साल इलेक्शन के मद्देनजर मनोज सिन्हा और संजीव बालियान को प्रमोट किया जा सकता है। दोनों अभी राज्यमंत्री हैं। पावर मिनिस्ट्री का इंडिपेंडेंट चार्ज रखने वाले पीयूष गोयल भी प्रमोट हो सकते हैं। वहीं, अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले बिहार से सांसद गिरिराज सिंह की कुर्सी जा सकती है।
ये बनाए जा सकते हैं मंत्री…
1. राज्यसभा से सांसद ओम माथुर मिनिस्टर बनाए जा सकते हैं। वे यूपी में पार्टी का कामकाज देख रहे हैं।
2. इलाहाबाद से सांसद श्याम चरण गुप्ता बनेंगे मंत्री। बताया जा रहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है।
3. बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल भी मंत्री बन सकते हैं।
4. असम से रमेन डेका को भी मिनिस्टर बन सकते हैं।
5. विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्री बनाए जा सकते हैं। वे राज्यसभा से सांसद हैं।
जो हटाए जा सकते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे बड़ा नाम गिरिराज सिंह का है जिन्हें हटाया जा सकता है। बिहार से आने वाले लघु उद्योग राज्यमंत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला की कुर्सी खतरे में है।
वहीं, रसायन मंत्री निहालचंद की कुर्सी जा सकती है। उन पर रेप का आरोप है।
मोदी और उनकी कैबिनेट ने 26 मई, 2014 को शपथ ली थी। उसके बाद से सिर्फ एक बार नवंबर, 2014 में कैबिनेट में बदलाव हुआ। तब बड़े चेहरों में शिवसेना से आए सुरेश प्रभु और गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर को कैबिनेट में शामिल किया गया था।
टीम मोदी में अभी कहां से कितने मंत्री? 66 मंत्रियों में से 13 उत्तर प्रदेश से। ८ बिहार से। ७ महाराष्ट्र से। 8 महिलाएं मोदी के कैबिनेट में। 34 मंत्री स्पेशलिस्ट, इनमें 15 वकील। 73 साल थी मनमोहन सरकार के मंत्रियों की एवरेज एज। 59 साल है अब मोदी मंत्रिमंडल के मेंबर्स की औसत उम्र। 7 मंत्री संघ से जुड़े हैं।