मोदी को बहनों ने दी रक्षाबंधन पर सुसाइड की धमकी!

शहर की कई ओरतों ने मोदी को पोस्टकार्ड भेजा है। इसमें लिखा है, ‘जब आप इलेक्शन‌ के वकत‌ यहां आए थे, हमसे वादा किया था कि गांधीनगर में आपका भाई बैठा रहेगा।

कोई भी मुसीबत आए तो 25 पैसे का पोस्टकार्ड लिखना। मैं मदद को आ जाऊंगा। आज हमारे मसाईल‌ को देखने वाला यहां कोई नहीं है। आप रेल अंडरब्रिज का काम जल्द शुरू करवाएं। नही तो हम रक्षाबंधन पर सुसाईड‌ के लिए तैयार‌ होंगीं।’

बहनों का कहना है कि रेल ब्रिज से काफी ट्रेन गुजरती हैं, जिसके चलते ब्रिज अक्सर बंद रहता है और लंबा जाम लग जाता है। इसलिए उन्हें दूसरे रास्ते पोपटपरा नाले से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन रात के वकत‌ यहां शरीर लोगों का जमावड़ा रहता है। लड़कियों का यहां से निकलता बहुत मुश्किल हो जाता है।