मोदी ने संघ के घड‌ में हाजरी लगाई

नागपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संघ के घड‌ में हाजरी लगाई। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और दुसरे संघी नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बातचित‌ हुई।

खबरो के मुताबिक संघ चाहता है कि अगले लोकसभा इलेक्शन‌ में भाजपा मंदिर मुद्दे पर ज्यादा जोर दे। संघ ने मोदी को इस बात से खबरदार किया।

माना जा रहा है कि संघ ने मोदी को खबरदार किया अगर लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत पाने में काम्याब‌ रहे और‌ भाजपा सीटों के मामले में आगे रहे तो मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अब खुलकर रौल‌ अपनाना चाहिए। यहां से वो हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। उनके साथ संघ के बडे अधिकारी और‌ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल भी थे। संघ मुख्यालय पहुंचने से पहले मोदी ने भाजपा के साबिक सदर‌ नितीन गडकरी से भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने नागपुर एयरपोर्ट‌ पर करीब 15 मिनट तक गुफ्तगू की। इस दौरान मीडिया ने मोदी से बातचीत करने कि कौशिश‌ कि। लेकिन उन्होंने चर्चा नहीं की।

माना जा रहा है कि मोदी ने संघ मुख्यालय पहुंचकर ईलेक्शन कि तैयारी के बाबत‌ संघ नेताओं से निर्देश लिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा की कारकीर्दगी तय करने के लिए संघ ने कार्य निर्देशिका तैयार की है। उसे अमल में लाने के लिए मोदी से संघ नेताओं की चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही भाजपा के नाराज व वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल के सवाल पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यालय में संघ के सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी व अन्य पदाधिकारी मौजुद‌ थे।