पटना। बिहार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री और कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहकर विवाद पैदा कर दिया है। एक जनसभा की वीडियो में वह समर्थकों से पीएम की तस्वीर को जूता मारने को कह रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होते ही विवाद भी पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 22 फ़रवरी का है, जब कांग्रेस नेता मस्तान पुर्णिया ज़िले में अपने चुनावी क्षेत्र अमौर में नोटबंदी के खिलाफ़ आयोजित की गई जन वेदना रैली को संबोधित कर रहे थे।
बुधवार को एक स्थानीय टीवी चैनल पर वीडियो प्रसारित होने के साथ ही एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। पीएम मोदी की तस्वीर पर जूते मारने के लिए मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने लोगों को उकसाया है। सिर्फ़ जूते ही नहीं मारे गए, नारेबाज़ी में पीएम के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया।
अब्दुल जलील मस्तान की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और सवाल उठा कि मंत्री जी ने ऐसा क्यों किया तब वह बड़ी सफ़ाई से मुकर गए। प्रधानमंत्री की तस्वीर पर जूते मारने के लिए लोगों को उकसाने वाले अब्दुल जलील मस्तान कांग्रेस के कोटे से नीतीश सरकार में आबकारी मंत्री हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पार्टी मस्तान को हटाने की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाएंगे। वैचारिक मतभेद हो सकता हैं, लेकिन एक मंत्री द्वारा भीड़ को उत्तेजित प्रधानमंत्री को अपमानित करने की अनुमति नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हालांकि वह वीडियो नहीं देखा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में लोगों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। मस्तान से संपर्क करने का प्रयास गया लेकिन उनका फोन बंद था।