मोदी, महापुरुषों की विचारधारा अपनाने की बजाय अपने विचार दुसरों पर थोप रहे है: कन्हैया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ” विनियोग राजनीति” में शामिल हैं, जहां वे भगत सिंह, शिवाजी और हाल ही में महात्मा गांधी जैसे लोगों को विनियोजित कर रही है लेकिन उनके विचारों को नहीं, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा।

“द हिंदी लिट् फॉर लाइफ २०१७ ” कार्यक्रम के एक सत्र, जिसका सञ्चालन सदानंद मेनन कर रहे थे और जिसका विषय था ” क्या भारत क्रांति के परिपक्व है” उसमे कन्हैया ने कहा ” देखिये वे कैसे महान लोगो का उपयोग कर रहे हैं , वे उनकी विचारधारा को नहीं अपना रहे परंतु अपनी विचारधारा दुसरो पर थोप रहे हैं। जल्द ही वे गाँधी के लिए भी भगवा धोती का प्रयोग करेंगे और यह सच्चाई है।”

देश में बहुलता लगातार खतरे में हैं , कन्हइया ने कहा,”एकता के विचार के खिलाफ वैचारिक एकता होनी चाहिए”।

श्री कुमार ने कहा कि परिवर्तन की लहर देश भर में चल रही हैं।

मोदी के करोड़ो अनुयायी है [ट्विटर पर]। अगर आप एक साल पहले उनकी फेसबुक अकाउंट को देखते तो आपको कुछ नहीं मिलता, पर आज उनके पास वेतन पर काम करने वाले ट्रोल की एक पूरी सेना है और इस सेना का काम सिर्फ यह है की वे मोदी के खिलाफ बोलने वाले सभी लोगो को गलियां दे। देखिये आज क्या स्थिति है , उनके पास वेतन पर काम करने वाले ट्रोल हैं और हमारे पास आज़ाद सेनानी। हर कोई अब वैचारिक युद्ध लड़ रहा है,”कन्हइया ने दावा किया।