मोदी सरकार में हालिया विस्तार के बाद करोड़पती मंत्रियों की संख्या 72 हो गई है जबकि क्रिमनल रिकार्ड वाले सदस्यों की संख्या 24 तक पहुंच गई है।
मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है और मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है।
अब मंत्रियों की औसत सम्पत्ति 12 दशमलव 94 करोड़ रूपए हो गई है। यह आंकड़े दिल्ली स्थित थिंक टैंक एसोसिएशन फ़ार डेमोक्रेटिक रिफ़ार्म्ज़ एडीआर के अध्ययन के आधार पर जारी किए गए हैं।
नए मंत्रियों में मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य एम जे अकबर की सबसे अधिक संपत्ति 44 करोड़ 90 रूपए है। इसके बाद पीपी चौधरी और विजय गोयल का नाम आता है जिनकी संपत्ति क्रमशः 35 दशमलव 35 और 29 दशमलव 97 करोड़ है।
78 सदस्यों वाली मंत्रि परिषद के 24 सदस्य एसे हैं जिनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों में केस दर्ज हुए हैं।