मोदी सरकार ने दिया एक और महंगाई का डोज़ ,सिलेंडर और केरोसिन के दाम बढ़े

सब्सिडीयुक्त 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपये का मिलेगा। इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपये था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपये बढ़ाया गया था।

सरकार ने घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल से सब्सिडी को समाप्त करने के लिये हाल ही में यह तरीका अपनाया है। डीजल की तरह ही इन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ाकर सब्सिडी को समाप्त किया जायेगा। डीजल के दाम नवंबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिये गये थे। केन्द्र की पिछली संप्रग सरकार ने इसके दाम हर महीने 50 पैसे लीटर बढ़ाने शुरू किये थे।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अब हर महीने दो रुपये की वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मिट्टी तेल के दाम में भी सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने 25 पैसे वृद्धि करने की अनुमति दी है। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। मिट्टी तेल में ऐसी पहली वृद्धि पिछले महीने की गई और दूसरी सोमवार से लागू हो गई।

दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपये लीटर मिलेगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये