मोदी सरकार ने रद्द किया तीस्ता सीतलवाड़ के NGO सबरंग ट्रस्ट का लाइसेंस

अहमदाबाद। गुजरात की समाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ सबरंग ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस एनजीओ का रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया। उनके NGO पर विदेशी चंदा विनियमन कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। यह ट्रस्ट तीस्ता और उनके पति जावेद आनंद चलाते हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सबरंग ट्रस्ट पर फॉरन डोनेशन हासिल करने पर रोक लगा दी थी।

मंत्रालय ने फॉरन कंट्रिब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट (FCRA) के तहत सबरंग का लाइसेंस कैंसल करने की प्रक्रिया भी शुरू की थी। सबरंग 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों को उठाता रहा है। तीस्ता गुजरात में नरेंद्र मोदी की तत्कालीन सरकार की भी बड़ी आलोचक रही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये