मोदी सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम : मुलायम

MULAYAM-SIGN
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह ने आज एनडीए के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सभी मोर्चों पर “असफल” रही है |

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

यादव ने सथियो में हुई एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में, देश की सीमाओं की रक्षा करने में नाकाम रही है और इसने व्यापारियों को धोखा दिया है| जब मुद्रास्फीति बहुत बढ़ी हुई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरों में व्यस्त था।
उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं से भी काम लेना चाहिए वह लोगों के लिए सपा सरकार की नीतियों पर सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं |
उन्होंने कहा कि अगर सपा 2017 में फिर से वापस आती है तो सरकार की नीतियों को लोगों तक ले जाएगी उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।
मुलायम ने कहा कि सपा सरकार का कोई मुक़ाबला नहीं है क्यूँकि इसने अपने सभी वादों को पूरा किया है |
उन्होंने कहा कि आज सर्राफा व्यापारी अपनी मांगों को पूरा करवाने ले लिए विरोध कर रहे थे, लेकिन वित्त मंत्री के पास उन्हें सुनने के लिए समय नहीं है।
सपा प्रमुख ने कहा कि वह संसद में सर्राफा व्यापारी की समस्याओं को उठाएंगे |
क्रिकेट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ वही देश खेलते हैं, जो ब्रिटिश शासन के अधीन थे |
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए खो-खो, कुश्ती और साइकिलिंग जैसे खेल भी खेलें जाना चाहिए।
पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव की गलतियों को छोड़ दिया जाए तो सपा सरकार ने राज्य का विकास के लिए बहुत काम किया है |