मोदी से डरने की कोई जरूरत नहीं: कल्बे सादिक

नरेंद्र मोदी के वज़ीर ए आज़म बनने के बाद मुल्क में तरक्की होने का भरोसा जताते हुए शिया मौलवी कल्बे सादिक ने कहा कि मुसलमानो को डरने की जरूरत नहीं है |

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नायब सदर सादिक ने सहारनपुर जिले के चिलकाना गांव में कहा कि बतौर वज़ीर ए आज़म उनकी ज़हनियत अपने आप बदल जाएगी | शिया मौलवी एक मज़हबी प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए गांव आए हुए थे | उन्होंने कहा कि तालीम में पीछे होने की वजह से मुसलमानो की माली हालत खराब है |

अच्छी तालीम पर उन्होंने जोर देने की अपील की | उन्होंने जदीद तालीमी इदारे भी खोलने के लिए कहा |