मोसूल में विस्थापितों की संख्या हुई 125,000 : सयुंक्त राष्ट्र

इराक : संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर की शुरुआत में मोसूल को जिहादियों से वापस लेने के लिय लगभग 125,000 इराकियों विस्थापित हो गये हैं |

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने कहा कि 29 दिसंबर को मोसूल शहर में सैन्य अभियानों के बाद विस्थापन की दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है| चार दिनों के अंदर लगभग 9,000 से अधिक लोग शहर छोड़कर चले गये हैं |

OCHA ने इस बात की पुष्टि की है कि इन 11 हफ़्तों में विस्थापित हुए 125,568 लोगों में से लगभग 14,000 पुनः कब्जाये घरों में वापस लौट आये हैं |

17 अक्टूबर को शुरू किये गये अभियान में कोई सफलता नहीं मिलने के बाद पिछले हफ्ते देश में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले मोसुल शहर में बद पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है |आतंकवाद रोधी सेवा के एक वरिष्ठ कमांडर है ने बताया एएफपी को बताया कि इराकी सेना अब तक पूर्वी मोसूल के आधे के लगभग 60 प्रतिशत इलाक़े पर कब्जा कर लिया है |

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ वर्तमान में 3.3 मिलियन लोग इराक से विस्थापित हुए हैं और वहां 10 लाख की मानवीय सहायता की जरूरत है |इराक के दूसरे शहर मोसूल जहाँ अभी भी हजारों लोग रहते हैं इराकी सेना को अभी भी काफी वक़्त लग सकता है |