मोहर्रम और दशहरा पड़ेंगे साथ-साथ

रांची : साल 2015 संयोगों के लिए याद किया जाएगा। ऐसा संयोग कि मुसलसल हिन्दू-मुस्लिम इत्तिहाद का पैगाम लेकर आ रहा है। इस साल पुरुषोत्तम मास में रमजान, ईद और रथयात्रा साथ-साथ आई। इस बार भाद्र मास में बकरीद और हज का महीना आया है। अब मोहर्रम और दशहरा साथ-साथ आने वाला है। इस्लामी नया साल 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। मोहर्रम 24 अक्तूबर को है। 13 अक्तूबर मंगल के दिन से शारदीय नवरात्र शुरू होगी। 22 अक्तूबर को विजयादशमी है।

आने वाले त्योहार
23 सितंबर वकफुल अरफा- हज
25 सितंबर बकरीद (ईद उल अजहा)
12 अक्तूबर महालया शुरू
13 अक्तूबर नवरात्र
15 अक्तूबर इस्लामी नया साल शुरू
22 अक्तूबर दशहरा
24 अक्तूबर मोहर्रम
26 अक्तूबर शरद पूर्णिमा
30 अक्तूबर करवा चौथ
09 नवंबर धनतेरस
11 नवंबर दीपावली
13 नवंबर भाई दूज
17 नवंबर छठ पूजा
25 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा
24 दिसंबर ईद मिलादुन्नबी