सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा को करारा झटका दिया है, उससे इतना तो साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती आने वाली है।
विज्ञापन
पिछले एक साल की अगर बात करें तो देश के 5 बड़े राज्यों गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
इन राज्यों में भाजपा को जितनी सीटें मिलीं, उस हिसाब से 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रमुख राज्यों में उसकी स्थिति का आकलन करें तो निष्कर्ष निकलता है कि कुल 422 सीटों में से भाजपा 155 से 165 सीटें ही हासिल कर सकती है।
इसका मतलब साफ है कि उसे 120 सीटों का नुकसान हो सकता है, जबकि कांग्रेस अगर गठबंधन कर चुनाव लड़े तो उसे इन राज्यों में 150 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।
गौर करने वाली बात है कि इन पांच राज्यों में कुल 119 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन राज्यों में 105 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस महज 11 सीटें ही जी, पाई थी।
लेकिन अभी के नतीजों का आकलन करें तो 2019 में भाजपा की लगभग आधी सीटें घट जाएंगी, यानी उसे 54 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 60 सीटें मिलने की संभावना है, यानी कि उसे 50 सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है।
साभार- ‘अमर उजाला’