मौत के बाद वायरल हुआ दानिश जेहन का आखिरी वीडियो, इसी कार से हुआ था एक्सीडेंट

एमटीवी के Ace Of Space के कंटेस्टेंट रह चुके दानिश जेहन की कल रात मौत हो गई, दानिश शादी से लौट रहे थे और उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही दानिश की मौत हो गई। उनकी मौत से एमटीवी के विकास गुप्ता बेहद दुखी हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दुख जाहिर किया है। एक्सीडेंट से पहले जिस कार से दानिश जा रहे थे उसमें बैठकर उन्होंने दो वीडियो भी बनाए। एक वीडियो में वो गाते तो दूसरे में गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वो वीडियो शेयर किया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

https://twitter.com/AlizaJF12/status/1075548294875508736

सोशल मीडिया पर उनके फैंस ये वीडियो शेयर कर रहे हैं। अगर आप दानिश जेहन के इंस्टाग्राम पेज पर जाएंगे तो आपको अभी भी ये वीडियोज नजर आएंगे।

21 साल के दानिश एक मिडिल क्लास फैमिली के हैं, वो पहले से अपने यूट्यूब वीडियोज और वीडियो ब्लॉग्स को लेकर मशहूर थे, इसके बाद उन्हें विकास गुप्ता के शो Ace of Space में काम करने का मौका मिला। यहां वो काफी मशहूर हो गए। उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। दानिश अपने हेयरस्टाइल की वजह से काफी लोकप्रिय थे। उनका लुक काफी हद तक हॉलीवुड के सिंगर जस्टिन बीबर से मिलता था। फैंस सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से दुख जाहिर कर रहे हैं।