म्यांमार में लोगों ने एक मस्जिद को तोड़ दिया। मामला म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून से दो घंटे की दूरी पर स्थित गांव थायेथामिन का है। हाल के महीनों यह पहली साम्प्रदायिक घटना है।
लोगों के बीच निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद भीड़ ने गुरुवार को मस्जिद को तोड़ दिया और एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में टूटी हुई बिल्डिंग, बिखरा हुआ फर्नीचर और लाठियों से लैस लोग दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि तस्वीरों का सत्यापन नहीं हो पाया है। पुलिस प्रवक्ता कर्नल जॉ खिन ऑन्ग ने बताया, “स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।”
म्यांमार में साम्प्रदायिक तनाव पिछले 50 साल से चल रहा है। सैन्य शासन के दौरान यह तनाव बढ़ता रहा। इसी बीच, आंग सान सू की ने कहा कि मुसलमानों के साथ रोहिंग्या शब्द का इस्तेमाल न करें। यह भड़काऊ है। इसके बजाय उन्हें रेखिन राज्य के मुसलमान कहा जाए। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी तकरीबन 11 लाख है।