रांची : साबिक़ वज़ीरे आला और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सनीचर को जमशेदपुर में कहा क़ि उनकी पार्टी मग़रिबी बंगाल में एसेंबली की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने रियासत में कानून निज़ाम की सूरते हाल पर गहरी चिंता जताई और कहा कि राजधानी रांची में दिन में भी लोग महफूज़ नहीं हैं। हेमंत सोरेन ने मुक़ामी पॉलिसी बनाये बिना बहाली का विरोध किया।