अरब देश अमन में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस बाढ़ ने अब तक 18 लोगों की जाने ले चुकी है। हालात इतने भयानक हैं कि दर्जनों गाड़ी बाढ़ की पानी में बह चुकी है। यमन की सरकारी न्यूज एजैंसी ने जानकारी दी है कि मंगलवार रात को हुई बारिश ने वहां पर भयानक बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए।
यमन की एक एक अधिकारी के मुताबिक 10 लोगों की लाशें बरामद हुई है। बाकी अभी 8 लोगों के शवों की तलाश जारी है। इस बाढ़ से हुई तबाही से प्रशासन निपटने की तमाम कोशिशें कर रहीं हैं।
यमन ने दुनिया से मदद की गुहार की है। वहीं सहायता संगठनों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बाढ़ की वज़ह से बाद में हालात और बिगड़ सकते हैं।संगठन ने कहा कि हैजा और महामारी, जैसी बीमारियां फैलने की उम्मीद है।
इससे पहले भी लगभग चार माह पहले इस तरह तरह की भयावह स्थिति हो गई थी। हैजा और महामारी की वजह से लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों की जानें गवानी पड़ी थी।