सना: येमेनी विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रतिनिधि और महासचिव के सहायक स्टीफन ओ ब्रायन को सना से ताज़ जाने से रोक दिया।
अलहदस समाचार चैनल के अनुसार एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्टीफन ओ ब्रायन ने कहा कि युद्ध के परिणामस्वरूप दो तिहाई येमेनी जनता को वैश्विक मदद और मानव सुरक्षा की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि यमन में पांच साल से कम उम्र के पांच लाख बच्चे भोजन की कमी का शिकार हैं।
उन्होंने कहा कि यमन में दो तिहाई आबादी सहायता और मानव सुरक्षा की मोहताज है। हर दस मिनट के बाद एक बच्चा इलाज और भोजन न मिलने के परिणामस्वरूप जान की बाजी हार रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से ताज़ में प्रवेश करने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के आश्वासन के बावजूद उनके काफिले को ताज़ जाने से रोक दिया गया।
ओ ब्रायन ने कहा कि उनका काफिला अब से ताज़ की ओर जा रहा था। अंतिम चौकी पर पहुंचकर उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई है।