अलीगढ़। कार सवार चार बदमाशों ने एक महिला को लिफ्ट दी और उसे जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर चारों ने महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है।
यहां से खैर लौट रही एक महिला को कार सवार जानकार लोगों से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। कार सवार युवक उसे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कार चालक और तीन अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया।
खैर की एक महिला अलीगढ़ में देहलीगेट थाना इलाके में किराये के मकान में अपने भाई के साथ रहती है।
उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि घर में सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसे लेने के लिए वह खैर अपने मायके जा रही थी।