यूपी के सभी जिले होंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसे

यूपी के सभी जिले होंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसे

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो सूबे के सारे जिले नोएडा, ग्रेटर नोएडा के तरह विकसित किए जाएंगे। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एका का जिक्र करते हुए भाजपा पर प्रहार किया। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने से देश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है।
सलमान खुर्शीद ने यह बात नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वह कांग्रेस की ’27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के साथ नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहाँ एक रोड शो में भी भाग लिया। इस से पूर्व सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत में हिंदू-मुसलमान एक हैं। दोनों के बीच कोई बंटवारा नहीं। दोनों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। यही हाल उत्तर प्रदेश का है। यहां भी हिंदू मुसलमान एक हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ट नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी और नसीब सिंह भी मौजूद थे ।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ’27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा 23 जुलाई से शुरू हुई थी।

यूपी से हाशमी