यूपी चनाव: आज हो सकता है जदयू-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का ऐलान

यूपी चनाव: आज हो सकता है जदयू-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का ऐलान

लखनऊ। जदयू और चौधरी अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के बीच यूपी के लिए चुनावी गठबंधन होना लगभग तय हो गया है। इसका आज बागपत में आयोजित किसान महारैली में ऐलान हो सकता है। एक ही मंच से जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं राष्ट्रीय लोकदल मुखिया अजित सिंह किसानों को संबोधित करेंगे।
इस दौरान मंच पर जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और इसी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि दोनों पर्टियों के बड़े नेता को करीब लाने में त्यागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्यों कि त्यागी और अजित सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं। आज बागपत में एक मंच से किसानों को संबोधित करने के अलावा बड़ौत के वैदिक कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण का भी कार्यक्रम है। दोनों ही कार्यक्रमों को यूपी के विधानसभा चुनाव के चश्मे से देखा जा रहा है। हाल में अजीत सिंह ने नीतीश कुमार को चरण सिंह के करीबी बताते हुए एक मंच पर आने का संकेत दिया था। समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह ही नई दिल्ली पहुँच गए हैं।