यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने लिया सोशल मीडिया का सहारा, 4500 कार्यकर्ताओं की टीम उतारी

लखनऊ  : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनावों के प्रचार अभियान के लिए सोशल मीडिया पर भी अपनी कार्यकर्ताओं की टीम उतार दी है | यूपी बीजेपी का झंडा बुलंद करने के लिए चाहे वह ट्विटर हो या फेसबुक, हर जगह पार्टी ने कुल 4500 कार्यकर्ताओं की टीम जिले-जिले में उतार दी है|  प्रदेश भर में फैले 6000 वालेंटियर्स भी इस टीम को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं|

आईटी विभाग से जुड़े संजय राय का कहना है कि इस बार भाजपा चुनाव प्रचार में इन्फारमेशन टेक्नालजी का भरपूर इस्तेमाल करेगी | भाजपा के आईटी विभाग में यूपी की टीम में 25 पदाधिकारी हैं और इन्हें 6 क्षेत्रों में बांटा गया है जिनमें (पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी व गोरखपुर) हैं | इन सभी क्षेत्रों में 21 पदाधिकारियों की टीम हर क्षेत्र में कार्यरत है | भाजपा के से यूपी में सांगठनिक दृष्टि 92 जिले हैं | 15 पदाधिकारियों की टीम प्रत्येक जिले में काम कर रही है | 11 सदस्यीय टीम भाजपा आईटी विभाग का काम सभी 403 विधानसभाओं पर संभाल रही है|

सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी की नीतियों का आनलाइन प्रचार और नेताओं के भाषणों आदि को ये टीम शेयर करेगी| इसके अलावा विरोधी पार्टियों के पक्ष की किसी भी ट्वीट या फेसबुक पोस्ट पर भी नजर रखेगी | मौका पड़ने पर विरोधियों से वैचारिक युद्ध छेड़ने की भी पूरी छूट इन्हें दी गई है|
इसके अलावा प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग से मोबाइल की व्यवस्था कर कुल 6 अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं | इसमें हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप प्रत्येक क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं|  नेताओं के बयान, पार्टी की नीतियों, और विभिन्न मीडिया माध्यमों में पाटी की कवरेज को इन ग्रुपस में शेयर किया जा रहा है| इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा नाम से फेसबुक पेज चलाया जा रहा है | इस पेज को अब तक करीब 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 1 करोड़ 30 लाख 12 हजार लोगों ने इस पेज को देखा है|