यूपी चुनाव: दुसरे दलों से बड़े नेताओं का सपा में आना जारी

लखनऊ। यूपी में पहले चरण के 2017 विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। लेकिन अभी भी एक पार्टी से दुसरे पार्टियों ने नेताओं का आने और जाने के सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी में दुसरे दलों को नेताओं को उनके मर्जी से शामिल किया गया था।

उसके बाद एक बार फिर से शनिवार को दो बड़े नेताओं ने सपा का दामान थाम लिया है। जिसके कारण सपा कुनबे में एक बार फिर से बढ़त हुई है। आपको बता दें कि आज समाजवादी क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष सपा में शामिल हो गए हैं। यह वही समाजवादी पार्टी क्रांति दल हैं। राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा कभी जिसके सदस्य हुआ करते थे। फिलहाल वो सपा से राज्य सभा सांसद हैं।

जानकर हैरानी होगी कि समाजवादी पार्टी क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि उनके पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी सपा में एक साथ शामिल हो गए हैं। जिससे सपा को चुनाव से पहले बड़ा फायदा हुआ है।

इसके अलावा सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री और बसपा नेता दीप चन्द्र सोनकर के साथ उनके हजारों समर्थक भी सपा में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और अहमद हसन ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई है।

सपा नेताओं का इस बारे में यह कहना है कि इन सभी नेताओं की सपा में ज्वाइनिंग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति के बाद दिलाई गई है। शायद यही वजह है कि सभी नेताओं ने इनका सपा में जमकर स्वागत किया है।