यूपी चुनाव: फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने बसपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली: यूपी की कुख्यात डाकू से सांसद बनीं फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने विधानसभा चुनावों के चलते बसपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद इस बात का ऐलान किया गया। कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में उमेद सिंह पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का कहना है कि मुझे भरोसा है कि यूपी में पार्टी को उनसे फायदा होगा। गौरतलब है कि उमेद सिंह का जनाधार यूपी के बुंदेलखंड इलाके से जुड़ा हुआ है, उनकी पत्नी फूलन देवी भी वहीँ की रहने वाले थी। उमेद सिंह पहले कांग्रेस के नेता थे और पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे लेकिन एक बार एक उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है।