यूपी चुनाव: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मुस्लिम महिलाओं को लुभाने की कोशिश

अलीगढ़। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नज़दीक आ रहा है वैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत वोट बैंक कहे जाने वाले मुस्लिम वोटों को रिझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। जहां मुस्लिम मतदाता चरमपंथ के आधार पर हमेशा भाजपा से दूर रहा है उसे पार्टी के नेता विकास के सपने दिखाकर अपना बनाना चाहते हैं.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार अलीगढ़ के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की महिला सेल सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहातकर ने अपने संबोधन से मुस्लिम महिलाओं को रिझाने की कोशिश करते हुए केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहातकर ने कहा कि आज हमारे इस सभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी इस बात की दलील है कि अब समय बदल रहा है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम आपको निराश नहीं करेंगे। हमने मुस्लिम महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हम चाहते हैं कि वह भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने विकास के लिए सोचा है, अपने कौशल और अपने सम्मान के लिए भी सोचा है। इसीलिए हमारी सरकार ने उड़ान और कुशल मंदी जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में बदलाव पर उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए समय आ गया है। इसीलिए नोटबंदी की गयी है। जिससे कुछ लोगों को परेशानी जरूर हुई है लेकिन कुछ समय के बाद सब ठीक हो जाएगा।