यूपी चुनाव: सपा, कांग्रेस और आरएलडी में गठबंधन लगभग तय, अखिलेश होंगे सीएम उम्मीदवार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, राजनीतिक तापमान में वृद्धि होती जा रही है। बिहार में राजद, जदयू और कांग्रेस के महा गठबंधन के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है और चुनाव के नजदीक आते ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सूत्रों के अनुसार तीनों पार्टियों के बीच गठबंधन तय पा चुका है। सहयोगी पार्टी कांग्रेस और आरएलडी को 100 सीटें दी जाएंगी।

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों के सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे जबकि उप मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस के खाते में जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार सीटों के बंटवारे के फार्मूले के तहत आरएलडी और कांग्रेस को 100 सीटें दी जाएंगी, जिनमें से कांग्रेस को 78 सीटें मिलेंगी और 22 सीटों पर आरएलडी अपने उम्मीदवार उतारेगी।