यूपी चुनाव: ९५ साल की उम्र में चुनाव लड़ भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहती हैं जलदेवी

उत्तर प्रदेश: यूपी विधानसभा चुनावों में आगरा जिले के खरागढ़ सीट से 95 साल की एक महिला ने  नामांकन भरा है। इस बुजुर्ग महिला का नाम जलदेवी है और जलदेवी यूपी विधानसभा चुनावों में  उत्तर प्रदेश की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी होंगी। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक  कल निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना पर्चा भरने के लिए वह अपनी व्हीलचेयर पर पहुंची। जलदेवी पहले से ही जगनेर ब्लॉक से पंचायत सदस्य हैं और वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही हैं।