यूपी निकाय चुनाव: मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र सहारनपुर में बीजेपी आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगरीय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 8 बजे शुरु हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एस के अग्रवाल ने बताया कि सभी नतीजे देर रात तक आ जाने की सम्भावना है।

3 चरणों में 16 नगर निगमों, 198 नगरपालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों का चुनाव 22, 26 और 29 नवम्बर को मतदान हुआ था। अयोध्या,मथुरा-वृन्दावन,सहारनपुर और फिरोजाबाद में नगर निगम के रूप में पहली बार चुनाव हुआ।

गत 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह पहला अहम चुनाव था। इस चुनाव में प्रचार की अगुवाई मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे थे।

चुनाव प्रचार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा तथा प्रदेश के मंत्री रात-दिन एक किये थे।

मतगणता में 16 नगर निगमों, 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों में 12,647 पदों के लिए 79,113 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। नगर निगमों के लिए मतदान ईवीएम से हुआ जबकि नगर पालिका क्षेत्रों के लिए मतपत्रों का उपयोग किया गया।

2012 में हुए चुनाव की तुलना में इस बार 74 जिलों में छह प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। मथुरा में यह घटा है।