यूपी में अब बजेगा प्रियंका के नाम का डंका

उत्तर प्रदेश: गांधी परिवार से जुड़े शहर इलाहाबाद में प्रियंका को कांग्रेस की कमान दिए जाने की मांग  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरों शोरों से उठा दी है। जिसके चलते फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर ‘दीदी इज कमिंग सून इन यूपी’ नाम का कैंपेन चलाया जा रहा है।  कैंपेन के तहत फेसबुक पर प्रियंका यूथ ब्रिगेड नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है और इस पेज पर कई पोस्टर डाले गए हैं। अब तक इस कैंपेन को 3 हजार 500 लोगों ने शेयर किया है।  पोस्टर को 887 लाइक और 127 कमेंट आ चुके हैं।   कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने प्रियंका गांधी,सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कई पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हैं। हसीब का कहना है कि प्रियंका लोगों में काफी पॉपूलर हैं।  वह  यूपी में कांग्रेस को टॉप पर लाने में जरूर सफल होंगी।