यूपी में तलाशे गये सलमान के गवाह-हिट एंड रन केस

मुंबई के एक सेशन कोर्ट में सलमान खान के 11 साल पुराने हिट एंड रन केस की दोबारा ट्रायल पीर से शुरू हुई। इस मामले में पुलिस ने पहला गवाह कोर्ट में पेश कर दिया। इस केस में जो पहला गवाह पेश किया गया, उनका नाम सांबा गौडा है। सांबा कनार्टक के रहने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस सभी पैंतरे आजमा रही है।

बाताया जाता है कि बांद्रा ए -1 बेकरी पर काम करने वाले एक मुलाज़िम ने तीन को ढूंढने में मदद की। सभी उत्तर प्रदेश के एक गांव में मिले। बांद्रा पुलिस के एक ओहदेदार ने बताया,पहले तो तीनों ने मुंबई आने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा,हमारी इस केस में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम किसी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते लेकिन उनको किसी तरह मुंबई आने के लिए राजी किया गया।

पांचों गवाहों की तलाश उस वक्त शुरू हुई जब उनके पते पर भेजे गए समन बिना डिलीवर हुए वापस आ गए। इसके बाद पुलिस ने बेकरी के वर्कर की मदद ली। उसने एक गवाह के रिश्तेदार के फोन नंबर दे दिए। जब पुलिस टीम ने उस गवाह को यूपी में ट्रैक कर लिया तो उसने दीगर दो गवाहों के बारे में जानकारी दे दी।

इसके बाद सभी को समन भेजा गया और 28 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया। मुंबई पुलिस की पांच गवाहों पर कड़ी नजर थी। पांच में से तीन को जुमेरात को मुंबई लाया गया। उन्हें महफू़ज़ मक़ाम पर रखा गया। पुहिस ओहदेदार मिलिंद भराम्बे ने बताया कि सभी गवाह हमारे साथ हैं। दो अन्य गवाहों की पहचान हो गई है। उनकी लोकेशन का पता चल गया है। उनमें से एक कर्नाटक में और दूसरा मुंबई के सब अर्बन इलाके में एक बेकरी में काम करता है।