यूपी में नहीं थम रहा अपराध, शौच के लिए गई नाबालिग लड़की को बंधक बना किया रातभर दुष्कर्म

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में अर्ता थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पंद्रह साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने आज बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरी रविवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गयी थी।

विजय सिंह ने बताया कि गांव का ही अनिरुद्ध उसका अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर बने मुर्गा फॉर्म ले गया। आरोपी ने वहां किशोरी को बंधक बनाकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि कल सुबह बदहवास स्थिति में घर लौटी किशोरी ने परिजनों को आपबीती बतायी। सिंह ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।