लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया| योगी ने उनके परिवारों के लिए मिलने वाली सहायता राशि को दोगुनी कर दी है| उन्होंने कहा की अपनी देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए जितना भी काम किया जाये कम है| पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि यह सरकार शहीदों के लिए ऐसा क़दम उठा रही है| उसके हितों के लिए यह एक आवश्यक क़दम है|
योगी सरकार ने शहीद पुलिसकर्मी को दी जाने वाली राशि को 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 40 लाख कर दी है| उसके साथ ही शहीद के माता-पिता को दी जाने वाली पांच लाख की सहायता राशि को 10 लाख रूपये कर दी है| इस हिसाब से शहीद के परिवार वालों को कुल मिलाकर 50 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी|
उत्तर प्रदेश पुलिस के पोष्टिक आहार भत्ते की राशि में वृद्धि करते हुए योगी ने कहा कि पुलिस ने विषम परिस्थितियों में भी कानून व्यवस्था को बनाये रखा उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द को बरक़रार रखा| इन सभी जगहों पर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही राज्य सरकार ने अपराधमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए गंभीरता से कार्य शुरू किए| काफी हद तक इसमें कामयाब भी हुए| अपनी बात जारी रखते हुए कही कि हमें कानून व्यवस्था को और भी बेहतर बनाना होगा इसमें आप सभी सहायता करें इस दिशा में अभी बहुत काम बाकी है|
योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वॉयड’ का गठन कर जिससे काफी सुधार हुआ| राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों को कम से कम 60 मिनट ‘फुट पेट्रोलिंग’ करने के भी निर्देश दिए हैं|
शरीफ़ उल्लाह