यूपी: रंग डालने को लेकर आजमगढ़ के फरीदाबाद मे बवाल

यूपी: आजमगढ़ ज़िले के निजामाबाद थाना के फरीदाबाद गांव में रंग डालने को लेकर दो समुदायों में झगडा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से लोग आमने सामने आ गये। हालात काफी खराब हो गए और चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। थोड़ी ही देर ही ऐसा लगने लगा कि हालात दंगे जैसे हो जाएंगे, दोनों तरफ से होने वाले पथराव में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर मिलते ही ज़िले के वरिष्ठ अधिकारी भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर रवाना हो चुके हैं। साथ ही आसापस कई थानों की पुलिस भी मौके पर जुटी है। तमाम प्रयास के बाद भी हालात पर काबू नहीं पाया जा सका है।

फरीदाबाद बाज़ार में कुछ युवक सड़क पर होली खेल रहे थे। उसी दौरान कुछ मुस्लिम महिलायें बाइक से जा रही थी। इसी बीच किसी लड़के ने उनपर रंग डाल दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये। इस बीच जब इसकी जानकारी आसापस के लोगों को हुई तो दोनों समुदायों के लोग भारी संख्या में जुटने लगे।दिन में 10 बजे दोनों तरफ से पथराव शुरू हुआ और एक बजे तक जारी था। घटना की जानकारी होने पर निजामाबाद, सरायमीर, कप्तानगंज, गंभीरपुर समेत कई और थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ को हटाने में नाकाम रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र पीएसी और दंगा नियंत्रण टीम के साथ 12 बजे मौके पर पहुंच गये। इसके बाद भी हालात बेकाबू बना हुआ है।

240316-AZAMGARH-ROIT-1
pnskhabar