यूपी में नाम बदलने की कवायद जारी है। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का अयोध्या करने के बाद अब सुल्तानपुर के नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है।
दरअसल, सुल्तानपुर जिले के लंभुआ से बीजेपी विधायक देवमणि दुबे अब सुल्तानपुर का नाम बदलवाना चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा में इसका मुद्दा उठाया।
Devmani Dwivedi,Sultanpur, BJP MLA: I want Sultanpur should be again called as Kushbhawanpur. It was named Sultanpur by the Khilji dynasty. This history is mentioned in 'Raghuvansh Mahakavya' & even in Gazetteer of Sultanpur. pic.twitter.com/eWV2WVK8sd
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2018
वह लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर किया जाए। इसके लिए वह अपने तर्क भी दे रहे हैं।
बीजेपी विधायक का कहना है कि सुल्तानपुर को राम के पुत्र कुश ने बसाया था। इसलिए प्राचीनकाल में इसे कुशभवनपुर, कुशपुर, कुशपुरा, कुशावती इत्यादि नामों से जाना जाता था।
विधायक ने अपने एतिहासिक, साहित्यिक व पौराणिक साक्ष्यों को आधार बनाते हुए दावा किया है कि सुल्तानपुर का पुराना नाम कुशभवनपुर था। इसलिए प्राचीन नाम को बहाल किया जाना चाहिए।
साभार- ‘ज़ी न्यूज़’