नयी दिल्ली: यूरोपीय संघ ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहायता कोष में 1,90,000 यूरो (1.53 करोड़ रूपए) देने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ (EU) यूरोप के 28 देशों का समूह है।
EU की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है,‘‘दक्षिण भारतीय राज्य केरल के बड़े हिस्से में तबाही मचाने वाली बाढ़ को देखते हुए यूरोपीय संघ ने तत्काल राहत पहुंचाने में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को मदद देने के लिए उसके मानवीय सहायता कोष में 1,90,000 यूरो का शुरुआती दान दिया है।” आगे कहा गया है कि इस मदद से राज्य के बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में 25,000 लोगों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में युरोपीयन सिविल प्रोटेक्शन ऐंड ह्यूमेनिटेरियन ऑपरेशन्स (UCPHO) के मानवीय मामलों के विशेषज्ञ को तैनात किया है। वह राज्य में हालात का आकलन करेंगे। सरकार ने कहा था कि वर्तमान नीति के अनुरूप वह केरल बाढ़ राहत के लिए विदेशी सरकारों की ओर से सहायता को स्वीकार नहीं करेगी।