ये कैसे मुसलमान हैं जो रमज़ान में इंसानों को मार रहे हैं : पीएम शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रमजान के पवित्र महीने में ढाका में शुक्रवार रात किेए गए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हसीना ने कहा कि हमला करने वाले धर्म के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों का धर्म सिर्फ हिंसा है। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करके सराहनीय काम किया है।
हसीना ने कहा ‘यह बहुत भयावह कृत्य है। ये लोग किस तरह के मुसलमान हैं? उनका कोई धर्म नहीं है।’आतंकवादियों की मुस्लिम पहचान को लेकर सवाल करते हुए हसीना ने कहा, ‘उन्होंने रमजान की तरावीह (खास नमाज़) के असल संदेश का उल्लंघन किया और लोगों की हत्या की है। जिस तरह से उन्होंने लोगों की हत्या की वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उनका कोई धर्म नहीं है..आतंकवाद ही उनका धर्म है।’ इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टिंग से नुकसान हुआ।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये