मुज़फ्फ़रनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह खुद गुजरात से पलायन करके यहां आए हैं|
अखिलेश ने यह बात मुजफ्फरनगर के खतौली में रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नोटबंदी पर कहा कि लाइन में लगे-लगे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया| उन्होंने बच्चे का नाम खजांची रख दिया था| मैंने उस गरीब परिवार को बुलाया और 2 लाख रुपये की मदद दी| उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि सरकार बनने पर पलायन सेना बनाएंगे| खुद प्रधानमंत्री मोदी पलायन करके आए हैं। वह पहले गुजरात से उत्तर प्रदेश आए फिर दिल्ली चले गए| भाजपा के ही कितने नेता पलायन करके आए हैं|
मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़ाई से पूरी तरह बाहर है भाजपा कहीं लड़ाई में नहीं है| उन्होंने कहा कि पहले सपा-कांग्रेस के साथ आने से पूरी तरह से साफ हो गया है कि सरकार सपा-कांग्रेस गठबंधन की बनेगी|
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को ज़्यादा सीट देने पर सवाल उठाते हैं | मैं कहता हूं कि दिल बड़ा होना चाहिए और हम लोग कंजूस नहीं हैं| उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर से सपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नेताजी का सम्मान ही सबसे ज्यादा बढ़ेगा| मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव देश का भविष्य बनाएगा| मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पूरे देश का चुनाव है सिर्फ उप्र का चुनाव नहीं है|