योगा सिखाने पर मुस्लिम अध्यापिका को जान से मारने की धमकी

झारखण्ड: रांची में एक मुस्लिम अध्यापिका राफिया नाज़ को योगा सिखाने पर जान से मारने की धमकी मिली है| धमकी देने वाले लोगों ने उनके आवास पर जाकर पथराव भी किया| उनका मानना है कि यह काम इस्लाम के विरुद्ध है| इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए| लिखित शिकायत पर इसको मद्देनज़र रखते हुए पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है| हालाँकि धमकी मिलने के बाद भी अध्यापिका राफिया नाज़ योगा सिखाती हैं| राफिया नाज़ का कहना है कि यह मैं सिर्फ एक काम के नज़र से कर रही हूँ इसलिए इससे किसी को कोई ऐतराज़ नहीं होनी चाहिए|

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रांची के पुलिस प्रवक्ता विकासचन्द्र ने बताया की कुछ दिन पहले राफिया को धमकी मिली थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज़ करायी है| समुदाय के लोगों का कहना है की ऐसे खुले मंच पर किसी मुस्लिम लड़की का योगा सिखाना शोभा नहीं देता|

शिकायत के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है तथा उनके परिजनों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है| इसके साथ ही मामले में जल्द कार्यवाई की जाएगी इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है| रांची में हटिया के डोरंडा इलाके की रहने वाली राफिया नाज योग सिखाकर अपनी आजीविका चलाती हैं|