लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ईद के मौके पर ईदगाह नहीं गये हालांकि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद थे। योगी की अनुपस्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया।
योगी की अनुपस्थिति पर हालांकि अखिलेश ने कहा कि योगी को बताना चाहिए कि वह यहां क्यों नहीं आये। ईद के मौके पर आम तौर पर मुख्यमंत्री ईदगाह जाते रहे हैं।
योगी ने ईद के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि खुशी का यह त्यौहार परस्पर भाईचारा बढाता है और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। यह हर किसी को समाज में शांति और सदभाव का संदेश देता है।