UP: योगी सरकार में नहीं थम रहा अपराध, 25 साल की दलित महिला से हुआ गैंगरेप

लखनऊ। यूपी में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। राज्य में इस वक्त भाजपा की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। रेप की घटनाओं में आये दिन वृद्धि हो रही है। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अर्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष अर्ता दुर्ग विजय सिंह ने आज यहां बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात एक गांव की 25 साल की महिला अपने घर में अकेली सो रही थी तभी गांव के दो लोग दीवार फांद कर उसके घर में घुसे और एसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला का पति धान की फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत में था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर गांव के दो लोगों के खिलाफ कल जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।