रांची की लाइफ लाइन ऑटो हड़ताल पर

रांची : झारखंड की दारुल हुकूमत रांची में आज से अपनी छह नुक्ती मुतालिबात को लेकर डीजल ऑटो ड्राइवर हड़ताल पर चले गये हैं। उनके हड़ताल पर जाने से मुसाफिरों को शहर में काफी परेशानी हो रही है। नौकरीपेशा लोग, तालिबे इल्म, मुसाफिर व बीमार लोगों को इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चौराहों व नुक्कड़ों पर लोगों की झुंड दिख रही है। लोग लंबे वक़्त तक गाडी का इंतजार करते दिखे। कई लोग दूसरों से लिफ्ट लेकर अपने दफ्तर पर पहुंचे हैं। हालांकि जिन रूटों पर सिटी बस व पेट्रोल ऑटो के ऑप्शन हैं, वहां लोग थोड़ी राहत में हैं।

कुछ जगह ऑटो में आज तोड़फोड़ भी हुई है। जो गुट हड़ताल पर है, वह दूसरे गुट की तरफ से ऑटो चलाने का मुखालिफत कर रहे हैं। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल ऑटो वाले भी हड़ताल पर जायें।

मंगल को हड़ताल की पहली शाम पर ऑटो ड्राइवरों ने अर्जुन यादव की कियादत में गवर्नर हाउस के नजदीक से लेकर अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। ऑटाे ड्राइवर कम परमिट जारी करने व ज्यादा जुर्माना लगाने का मुखालिफत कर रहे हैं।

डीजल ऑटो ड्राइवर की मांगों के हिमायत में रियासती डीजल ऑटो ड्राइवर यूनियन के सदर दिनेश सोनी व मेंबर अभिमन्यु सिंह गवर्नर हाउस के सामने अनशन कर रहे हैं।