रांची की सुषमा सिंह चीफ़ इन्फोर्मेशन कमिश्नर

रांची की सुषमा सिंह को मुल्क का चीफ़ इन्फोर्मेशन कमिश्नर बनाया गया है। वह झारखंड कैडर के 1972 बैच की आइएएस अफसर हैं। सुषमा सिंह 23 सितंबर 2009 को मर्कज़ी इन्फोर्मेशन कमिश्नर बनी थीं। सुषमा सिंह की पैदाइश 22 मई 1949 को रांची में हुआ था। इब्तेदाई तालीम रांची में हुई। उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स करने के बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया।

कैरियर की शुरुआत बिहार से की। सबसे पहले ज़िराअत पैदावार की कमिश्नर बनीं। प्राइमरी, मिडिल और आला तालीम महकमा और सोशल वेलफेयर महकमा की सेक्रेटरी के साथ ही कई महकमों में सेक्रेटरी का ओहदा संभाला। झारखंड अलग रियासत बनने के बाद सुषमा सिंह रियासत की पहली दाख्ला सेक्रेटरी तकर्रुरी हुईं। रियासत की तरक़्क़ी कमिशनर बनीं।

इसके बाद मर्कज़ी हुकूमत के वॉटर रिसोर्सेज वुजरा में इजाफ़ी सेक्रेटरी और देही महकमा वुजरा की मुश्तरका सेक्रेटरी तकर्रुरी हुईं। सुषमा सिंह भारत के पंचायती राज वुजरा की सेक्रेटरी और तरक़्क़ी वुजरा में शुमाली इलाक़े की सेक्रेटरी का भी ओहदा संभाला। इसके बाद मर्कज़ी हुकूमत में इन्फोर्मेशन सेक्रेटरी बनीं।