रांची के मोरहाबादी इलाके में फायरिंग, तीन जख्मी

दारुल हुकूमत रांची में जुर्म कम होने का नाम नहीं ले रहा। मोरहाबादी के पास दो ग्रुप के दरमियान हुई फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गये हैं। जख्मियों को रिम्स में भरती करवाया गया है। दारुल हुकूमत रांची में मुजरिमों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। दारुल हुकूमत में मुजरिम जिस तरह दिन दहाड़े फायरिंग कर रहे है इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनमें खौफ खत्म हो गया है। पुलिस महकमा मुजरिम पर लगाम लगाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।

लेकिन प्रॉपटी को लेकर हुए तनाजे के बाद कई ऐसी वारदात सामने आयी जिसमें उनकी कोशिश नाकाम साबित हुई। इस गैंगवार के पीछे क्या वजह है और किन दो ग्रुपों के दरमियान गोलीबारी हुई है इसकी पुख्ता जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है।