रांची-दिल्ली राजधानी: हफ्ता में दो दिन

रांची 2 जुलाई : 12453 रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया बड़काकाना मंगल से हफ्ता में दो दिन चलेगी। मंगल को नये एलएचबी (लिंक हॉफ मैन बुस्च) कोच के साथ इसे रवाना किया जायेगा। रांची रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को रिटायर्ड रेलकर्मी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

रांची से यह ट्रेन मंगल और सनीचर को शाम 4.40 बजे खुलेगी और बुध और इतवार को सुबह 10.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से पीर और जुमेरात को खुलेगी और अगले दिन मंगल और जुमा को दिन के 11.20 बजे रांची पहुंचेगी।

12453 रांची-दिल्ली राजधानी :
रवानगी शाम 4.40
डालटेनगंज रात 10.43 आमद और 10.45 रवानगी
गढ़वा रोड रात 11.30 बजे आमद और 11.35 रवानगी
मुगलसराय आधी रात 1.47 बजे आमद और 1.57 रवानगी
कानपुर सेंट्रल सुबह 05.45 आमद और 05.50 रवानगी
नयी दिल्ली सुबह 10.50 बजे।

12454 दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस :
नयी दिल्ली रवानगी शाम 4.10
कानपुर सेंट्रल रात 9.00 बजे आमद और 09.05 रवानगी
मुगलसराय आधी रात 1.18 आमद और 1.28 रवानगी
गढ़वा रोड सुबह 04.10 आमद और 04.20 रवानगी
डालटेनगंज सुबह 04.55 आमद और 04.57 रवानगी
रांची में आमद दिन के 11.20 बजे।