रांची में फायरिंग, आगजनी, माहौल बिगाड़ने की फिर हुई कोशिश

रांची : अमन पसंद लोगों की पहल के बाद भी पीर रात करीब 12 बजे डोरंडा थाना इलाक़े के गौस नगर में घुसकर कुछ फसादियों ने फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक लोगों ने कुछ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। घरों में भी फायरिंग की। बीती रात पोखराटोली के एक घर में आग लगाने की भी खबर है। वाकिया के बाद मुक़ामी लोगों ने भी फायरिंग की। रात में कई राउंड फायरिंग हुई। वाकिया के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डोरंडा और धुर्वा इलाके के तमाम स्कूलों को बंद कर दिया गया है रांची यूनिवर्सिटी की आज होने वाली सभी इंतिहानात को मूअत्तिल कर दिया गया है। ये जानकारी सेक्रेटरी अमर कुमार चौधरी ने दी। अभी डीसी ने रांची की कानून-निजाम को लेकर बैठक बुलायी है। वजीरे आला रघुवर दास ने डीसी को हिदायत देिया है कि शहर में अमन बनाये रखें। साथ ही उन्होंने हालात का जायजा भी लिया।

इंतेजामिया लाउडस्पीकर से अमन की अपील कर रहा है। एसएसपी ने गोली चलने की तसदीक़ की है। मंगल को डोरंडा समेत दारुल हुकूमत के कई इलाके में पुलिस की तैनाती की गयी है। यहां की दुकानें खुलनी शुरू हो गयी है। इस वाकिया का असर स्कूलों पर देखा जा रहा है। बस स्टॉप पर बच्चे अपनी बसों का इंतजार करते देखे गये। हालांकि ज़्यादातर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक दारुल हुकूमत में अमन बरकरार है। इंतेजामिया ने सेक्युर्टी के पुख्ता इंतजाम किये हैं। पूरे शहर में दफा 144 लागू है। डोरंडा में फसादियों से निपटने के लिए खास इंतजाम किये गये हैं।

बताया जाता है कि रात को करीब सात-आठ लोग डोरंडा इलाके के गौस नगर में घुसे़ इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी़ गोलियों की आवाज सुन कर गौस नगर के लोग नींद से जागे। इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी़ मुक़ामी लोग भी बड़ी तादाद में असलाह लेकर सड़कों पर आ गये। दहशत में दूसरे ग्रुप के लोग घर छोड़ कर भाग गये। इसके बाद मुक़ामी लोगों ने भी फायरिंगशुरू कर दी़ मुक़ामी लोगों ने बताया कि फायरिंग करनेवाले लोग इंदिरा पैलेस के पीछे से गौस नगर में घुसे थे। सभी के पास असलाह थे। इत्तिला मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी समेत बड़ी तादाद में पुलिस गौस नगर पहुंचे। चार गाड़ियों में सवार होकर फोर्स को भेजा गया।