रांची में 60-70 किमी की रफ्तार से चलीं हवा, पेड़ गिरे अंधेरा पसरा

रांची : रांची और आसपास के इलाकों में पीर की रात नौ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बादल गरजे। बिजली चमकी और तेज बारिश शुरू हो गई। इस आंधी-पानी से आम ज़िन्दगी दरहम बरहम हो गया। कई मुकामात पर पेड़ आैर बिजली के पोल उखड़ गए। इससे बिजली सप्लाय बंद हो गई।

कई इलाकों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। कुछ मुकामात पर मकानों की दीवार गिर गईं। मौसम महकमा के मुताबिक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। महकमा ने रांची समेत रियासत के कई हिस्सों में मंगल को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की अलर्ट जारी की है। कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं।

आसपास के इलाकों में ज्यादा नुकसान तेज हवा व बारिश से भारी नुकसान की खबर है। कांटा टोली, हरमू, पिस्का मोड़, हटिया, कांके, डोरंडा, धुर्वा, रातू, ओरमांझी, पुंदाग, पंडरा, कमड़े सहित कई इलाकों में पेड़ गिर गए। कई मुकामात पर बिजली के पोल उखड़ गए।

मौसम सायंसदां के मुताबिक जाड़े का मौसम अब खत्म हो चला है और गर्मी के मौसम की शुरुआत धीरे-धीरे हो रही है। मुकामी वजहों से इतवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल बने। बंगाल की खलीज से नमी मिलने से ये और घनीभूत हुए। इसलिए बारिश हुई। वहीं, दर्जे हरारत बढ़ने के बाद अचानक नमी आने से तेज हवा चली।