रांची शहरी पानी रसद के लिए मिलेगा 28.8 करोड़

रांची 19 अप्रैल : मर्क़ज़ी शहरी तरक्की और पर्लिमानी अमूर के वजीर कमलनाथ ने रांची शहरी पानी रसद मंसूबा के लिए 28.8 करोड़ की अज़ाफी मर्कजी मदद देने का फैसला लिया है। इसकी पहली किस्त के तौर पर 5.7 करोड़ झारखंड को दे दी गयी है। रांची के एमपी सुबोधकांत सहाय की जानिब से मंसूबा बंदी के लिए अज़ाफी मदद देने की अपील की गई थी। इस बाबत मर्कजी वजीर कमलनाथ ने मेम्बर पार्लिमेंट को वजारत की मंजूरी की मालूमात दी है। मर्कजी वजीर से जवाहरलाल नेहरू शहरी बहाल मंसूबा के तहत रांची शहर के सभी घरों तक पाइपलाइन बिछाये जाने के लिए अजाफ़ी मदद देने की अपील की गई थी। मेम्बर पार्लियामेंट सहाय ने कहा था कि मर्कजी से अज़ाफी रक़म मिलने पर शहर के तमाम इलाकों में पाइपलाइन बिछायी जा सकेगी।